फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भरूहपलाड में आठ साल की बच्ची की मौत पर बवाल

भरूहपलाड में आठ साल की बच्ची की मौत पर बवाल

Mon, 27 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भरूहपलाड में आठ साल की बच्ची की मौत पर बवाल
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भरूहपलाड़ में आठ साल की बच्ची की मौत पर बवाल हो गया। बच्ची की मौत के लिए पिता ने किसी और वजह की आशंका जताई है, जबकि बेटी की मां व नाना पक्ष वाले सर्पदंश से बेटी की मौत होने की बात कह रहे हैं। दोनों पक्षों में बहसबाजी भी हुई। मामला गंभीर होते पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात सोई आठ साल की बच्ची सुबह परिजनों ने मृत अवस्था में देखी। बच्ची के माता-पिता की दस साल पहले शादी हुई थी, जो तीन साल से अलग रह रहे हैं। एक महीने पहले ही बच्ची के पिता और माता का संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में तलाक हो चुका था। उसके बाद से महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। बीती रात आठ साल की बच्ची को सांप ने दाहिने हाथ में काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब इसकी सूचना ललिता के पति को मिली तो वह अपने परिवार व ग्रामीणों के साथ भरूहपलाहड़ पहुंच गए। उसने आशंका जाहिर की है कि उसकी बेटी की मौत की वजह कुछ और ही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहसवाजी शुरू हो गई। उसी दौरान किसी नेसूचना पुलिस को दी। इसके बाद शाहपुर थाना प्रभारी गंभीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया में सांप के काटने का ही मामला लग रहा है। बच्ची के पिता ने जो आशंका जाहिर की, उसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed