फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सुरेश की राग रागेश्वरी ने सबको किया मंत्रमुग्ध

सुरेश की राग रागेश्वरी ने सबको किया मंत्रमुग्ध

Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुरेश की राग रागेश्वरी ने सबको किया मंत्रमुग्ध
शास्त्रीय संगीत से गूंजा शोभा सिंह सभागार
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज के शोभा सिंह सभागार में विश्व संगीत दिवस पर शास्त्रीय गायन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरोटा बगवां महाविद्यालय के संगीत सह आचार्य प्रो. सुरेश शर्मा के राग रागेश्वरी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रो. सुरेश शर्मा ने राग रागेश्वरी में बड़ा और छोटा ख्याल कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। टांडा मेडिकल कॉलेज केंद्रीय छात्र परिषद और हिमाचल प्रदेश शास्त्रीय संगीत परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सांस्कृतिक एवं पर्यावरण चेतन संस्था संवेदना ने संगीत दिवस पर शास्त्रीय गायन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत याचना शर्मा ने राग रागेश्वरी से की, जबकि कर्ण प्रदेशी ने राग मियां मल्हार की प्रस्तुति दी। अमरजीत सिंह ने तबला और अधिवक्ता विनोद सोनी ने बांसुरी वादन में राम यमन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में शिमला के कथक नृत्य कलाकारों के दल ने जयपुर और बनारस घराने के सुंदर संयोजन के साथ भावपूर्ण प्रस्तुति दी। डॉ पवन, अक्षिता धीमान और वंदना शर्मा ने कथक नृत्य किया, जबकि संगीत में उनके सहयोगी कलाकार डॉ. लाल चंद ने हारमोनियम एवं गायन, अमित ने तबला वादन और गुंजन चन्ना ने वायलन पर सहयोग दिया। कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता विनोद सोनी ने बताया कि शास्त्रीय संगीत के कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए संवेदना के माध्यम से विशेष उत्सवों पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में शास्त्री संगीत परिषद के अध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ सदस्यों रमेश सोनी, सुभाष धीमान, संतोष शर्मा सहित संवेदना के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed