{"_id":"5b215f1f4f1c1bb26e8b7d76","slug":"131528913695-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि बीज बिक्री केंद्र पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि बीज बिक्री केंद्र पर लटका ताला
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीज बिक्री केंद्र पर ताला, किसानों ने किया प्रदर्शन
किसानों को बीज लेने को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। कृषि विभाग के कृषि बीज बिक्री केंद्र नगरोटा सूरियां में ताला लटकने के विरोध में क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को खंड मुख्यालय में रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने ब्लॉक समिति अध्यक्ष पूनम और उपाध्यक्ष बलबीर पठानिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा और निदेशक कृषि विभाग को फैक्स के माध्यम से चेताया कि यदि दस दिन के भीतर नगरोटा सूरियां के कृषि विभाग कार्यालय में खाली पदों को भर कर कृषि बीज केंद्र का ताला नहीं खोला गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत समिति अध्यक्ष पूनम और उपाध्यक्ष बलबीर पठानिया ने कहा कि मक्की, बाजरा, चरी, धान आदि फसलों की बिजाई का समय शुरू हो गया है लेकिन कृषि विभाग नगरोटा सूरियां के कृषि बीज बिक्रय केंद्र में एक माह से कोई भी कर्मचारी नहीं होने से केंद्र पर ताला लटका हुआ है। कृषि विभाग नगरोटा सूरियां के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. आरएस कंवर ने बताया कि कोटला और ज्वाली को छोड़ कर विधानसभा क्षेत्र के सभी कृषि बीज विक्रय केंद्र में कृषि प्रसार अधिकारियों के पद खाली हैं। इसकी स्टेटस रिपोर्ट हर महीने कृषि निदेशालय को भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि ज्वाली के कृषि प्रसार अधिकारी के नगरोटा सूरियां कृषि बीज विक्रय केंद्र में सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार को बैठने के आदेश जारी किए हैं और चार बार स्मरण पत्र भी भेजे, लेकिन आदेशों की अवहेलना की जा रही है। इसकी सूचना भी कृषि निदेशालय को दे दी गई है। कृषि प्रसार अधिकारी की स्थायी नियुक्ति तो सरकार और कृषि निदेशालय ने ही करनी है।