फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बैजनाथ मंदिर में शिव भक्तों का तांता

बैजनाथ मंदिर में शिव भक्तों का तांता

Wed, 14 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ मंदिर में शिव भक्तों का तांता
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में शिवरात्रि के दूसरे दिन भी सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मौसम के अनुकूल और अवकाश का दिन होने के कारण शिव भक्तों की भीड़ पहले दिन की तरह ही रही। सुबह की आरती के उपरांत देर शाम तक भोले के दर्शन को लोगों की आवाजाही लगी रही। मंदिर में चल रहे महारुद्र यज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। बैजनाथ की पूर्व एसडीएम सुनयना शर्मा ने पति एसडीएम कांगड़ा शशि पाल नेगी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, इंदिरा गांधी स्टेडियम में विधायक मुलख राज प्रेमी ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि बुधवार को शहरी एवं ग्रामीण विकास मंत्री सरवीण चौधरी दूसरी सांस्कृतिक संध्या की मुख्यातिथि होंगी, जबकि मुलख राज प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मास्टर सलीम मुख्य कलाकार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed