फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रिटायर्ड कर्मचारियों की छुट्टी

रिटायर्ड कर्मचारियों की छुट्टी

Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारियों की छुट्टी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में नियुक्त रिटायर्ड कर्मियों और अधिकारियों तथा सेवा विस्तार के तहत सरकारी महकमों में सेवाएं दे रहे कर्मियों और अधिकारियों को हटाने के फैसले पर अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत ऐसे 9 कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है। इनमें राजस्व विभाग में सेवानिवृत्ति के बाद सेवाएं प्रदान कर रहे 7 पटवारी और बस अड्डा मैनेजमेंट का एक अधिकारी और एक कर्मी शामिल हैं। कर्मियों को सरकार के फैसले से अवगत कराते हुए उन्हें उनकी सेवाओं की समाप्ति की जानकारी दे दी गई है। उपमंडल के तहत इस व्यवस्था से अब राजस्व विभाग के समक्ष संबंधित पटवार सर्कलों के लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान करने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार नगरोटा बगवां मनोज कुमार ने सेवा समाप्ति की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तहसील के तहत पटवारी पदों को लेकर 8 पटवार सर्किल रिक्त थे, जिनमें से 6 पटवार सर्किलों पर सेवानिवृत्त 5 पटवारियों को पूर्व सरकार की पॉलिसी के आधार पर अनुबंध आधार पर दो वर्ष पूर्व नियुक्त कर संबंधित क्षेत्रों में राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। अब सरकार के निर्णय के अनुरूप इन पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिन पटवार सर्किलों से अनुबंध पर रखे गए पटवारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें बड़ोई, सिहुंड, घोड़व, मस्सल और मूंदला पटवार सर्किल शामिल हैं। इस स्थिति में अब इस तहसील के तहत 8 पटवार सर्किल रिक्त हो गए हैं। तहसील बड़ोह के नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने भी 2 अनुबंधित पटवारियों की सेवाएं समाप्त करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस तहसील के तहत 15 पटवार सर्किलों के रिक्त 3 पदों में से 2 सर्किलों सदूं और हार प्रथम पर अनुबंध पर सेवानिवृत्त पटवारियों की सेवाएं ली जा रही थीं, लेकिन अब सरकारी आदेशों से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। सरकार के इस फैसले से नई व्यवस्था होने तक नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत कुल 11 पटवार सर्किलों में हजारों लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं प्रभावित होने होने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed