{"_id":"69bd3b4bd0c40453580299e8","slug":"13-pieces-of-khair-recovered-from-the-car-two-youths-arrested-kangra-news-c-95-1-kng1044-225223-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कार से खैर के 13 मोच्छे बरामद, दो युवक किए काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कार से खैर के 13 मोच्छे बरामद, दो युवक किए काबू
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक कार से 13 मोच्छे (लकड़ी के टुकड़े) बरामद किए हैं। इस दौरान कार सवार दो युवकों को भी काबू किया है। यह कार्रवाई वन रेंज इंदौरा के तहत रेस्ट हाउस तरवाल क्षेत्र में की गई।
वन विभाग के अनुसार वनरक्षक आंचल कुमार, जोगिंद्र सिंह, वन मित्र साहिल कुमार और मोहन ठाकुर गश्त के दौरान घोड़न बीट से डाहकुलाड़ा जा रहे थे। इस दौरान टीम ने नसवाल चौक पर एक आल्टो को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर खैर की लकड़ी मिली।
मौके पर मौजूद दो युवकों से जब लकड़ी से संबंधित परमिट और दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहित कुमार (27 वर्ष) निवासी घोड़न डाकघर भोजपुर तहसील इंदौरा और राज कुमार (23 वर्ष) निवासी घोड़न डाकघर भोजपुर तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रेज ऑफिसर भदरोया अब्दुल हमीद ने बताया कि बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर आवश्यक माप और सैंपल प्रक्रिया पूरी की गई है। इस संबंध में शिकायत पुलिस थाना डमटाल में दर्ज करवाई गई है। लकड़ी की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।