फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   124 farmers engaged in natural farming in Fatehpur

Kangra News: फतेहपुर में प्राकृतिक खेती से जुड़े 124 किसान

Thu, 25 Sep 2025 05:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
124 farmers engaged in natural farming in Fatehpur
फतेहपुर (कांगड़ा)। प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज सिर्फ किसानों की आमदनी का जरिया नहीं बन रहे हैं, बल्कि यह क्षेत्रीय परंपरा को भी नई पहचान दे रहे हैं। कम लागत, बेहतर उत्पादन और पोषक तत्वों से भरपूर ये फसलें मिट्टी की सेहत और जल संरक्षण में भी मदद कर रही हैं। किसानों की यह पहल उपभोक्ताओं के लिए शुद्ध और पोषक भोजन की नई उम्मीद लेकर आई है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 124 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। आत्मा परियोजना के कृषि प्रसार अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि कम पानी और उर्वरक में भी ये फसलें उगती हैं और पोषण में भरपूर हैं। मक्की, गेहूं, हल्दी, बाजरा, रागी और जौ जैसी फसलें बच्चों और महिलाओं के लिए जरूरी कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्रदान करती हैं। सरकार ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलो, गेहूं के लिए 60 रुपये, कच्ची हल्दी के लिए 90 रुपये और पांगी क्षेत्र में उगाई गई जौ के लिए 60 रुपये प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। किसान इन फसलों से आटा, कुकीज और दलिया बनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed