फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बड़ा भंगाल में 50 मतदाताओं के लिए स्थापित होगा मतदान केंद्र

बड़ा भंगाल में 50 मतदाताओं के लिए स्थापित होगा मतदान केंद्र

Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बड़ा भंगाल में 50 मतदाताओं के लिए स्थापित होगा मतदान केंद्र
बड़ा भंगाल में 50 मतदाताओं के
विज्ञापन

लिए स्थापित होगा मतदान केंद्र
नौ सदस्यीय दल 16 मई को बड़ा भंगाल के लिए होगा रवाना
यहां साल 2012 के चुनाव में पहली बार बना था पोलिंग बूथ
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के चार दर्जन से अधिक मतदाताओं के लिए बड़ा भंगाल के मिडिल स्कूल में पोलिंग बूथ की स्थापना होगी। लोकसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग करने के लिए बड़ा भंगाल के चार दर्जन मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग मतदान केंद्र की स्थापना करेगा।

अंतिम रिहर्सल के बाद 17 मई को बैजनाथ से 9 सदस्यीय दल मतदान को संपन्न करवाने के लिए बड़ा भंगाल के लिए रवाना होगा। हिमालय की धौलाधार और पीर पंजाल रेंज के बीच 7700 फुट की उंचाई पर स्थित बड़ा भंगाल के 80 किलोमीटर के दुर्गम रास्ते को तय करने के लिए तीन दिन का समय लगता है। ऐसे में चुनाव आयोग पूर्व के वर्षों में टीम के लिए उड़नखटोले की सुविधा मुहैया करवाता आया है। वहीं, कुछ एक मौकों पर चुनावी दल को पैदल भी सफर करना पड़ा है। बड़ा भंगाल में 2012 के विधानसभा चुनावों में पहली बार मतदान केंद्र की स्थापना की गई थी। उसके बाद 2014 के लोकसभा और अब 2019 के चुनावों के लिए मतदान केंद्र स्थापित हो रहा है। सितंबर से अप्रैल माह तक बड़ा भंगाल के लोग शेष दुनिया से कटे रहते हैं, जबकि अप्रैल या फिर मई के उतरार्द्ध में अधिकांश लोग बीड़ में दस्तक देते हैं। वर्तमान में करीब चार दर्जन मतदाता बड़ा भंगाल में हैं, जबकि अन्य मतदाता बीड़ में स्थापित होने वाले मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग करेंगे। उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामेश्वर दास ने बताया कि रिहर्सल के अगले दिन नौ सदस्यीय दल को बड़ा भंगाल में मतदान की प्रक्रिया को पुरा करने के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed