फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 30 Mar 2019 12:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
धर्मशाला। पुलिस विभाग वाहनों की नियमित जांच करे और जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वाहन चालक के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र है या नहीं। प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। यह निर्देश डीसी संदीप कुमार ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित करके आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि समस्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं उपमंडल अधिकारी (ना) निर्वाचन के दौरान प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए कारगर कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान गाड़ियों के काफिले के साथ रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रदर्शन से जहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की संभावना होती है, वहीं पर्यावरण भी प्रदूषित होता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण से विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों व बीमार व्यक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed