फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एचपीसीए स्टेडियम परिसर में लगी उज्ज्वल मेगा प्रदर्शनी

एचपीसीए स्टेडियम परिसर में लगी उज्ज्वल मेगा प्रदर्शनी

Fri, 14 Dec 2018 11:42 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम परिसर में लगी उज्ज्वल मेगा प्रदर्शनी
एचपीसीए स्टेडियम परिसर में लगी उज्ज्वल मेगा प्रदर्शनी
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर एचपीसीए स्टेडियम परिसर में उज्ज्वल मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मेगा प्रदर्शनी जिला प्रशासन के सहयोग से अचीवर फाउंडेशन संस्था ने लगाई है। यह प्रदर्शनी 14 से 16 दिसंबर तक एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। कपूर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजकों को बधाई दी। मेगा प्रदर्शनी में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, औद्योगिक विकास, विज्ञान और तकनीक इत्यादि के क्षेत्र में नवीन कार्यों और खोजों को दर्शाया गया है, ताकि बच्चों और आने वाले वाले लोगों को शिक्षित और जागरूक किया जा सके। इस दौरान विभिन्न स्कूलों और आईटीआई दाड़ी के बच्चों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनी को देखा और ज्ञान वर्धक जानकारी हासिल की। संस्था के अध्यक्ष मनी तिवारी ने कहा कि इस अवसर पर कयर बोर्ड, एनआईईएलटी और इसरो के पदाधिकारियों ने मुख्या अतिथि को सम्मानित किया। इसके उपरांत कपूर ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस मैदान में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति सीपी जिस्टू, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धिमान, अधिशासी अभियंता नगर निगम सुशील डढवाल, विजय शर्मा, यशपाल सभ्रवाल, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, मंजीत कौर, अखिल नायर, जितेंद्र शर्मा, सुनील कौशल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed