{"_id":"5ba3e116867a557ff265e5a9","slug":"121537466646-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट ने हमीरपुर को हराकर जीती वालीबाल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट ने हमीरपुर को हराकर जीती वालीबाल ट्राफी
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट ने हमीरपुर को हरा जीती वॉलीबाल की ट्रॉफी
कबड्डी में सुलह ने राख की टीम को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के सुकैड़ी राख में शौर्य चक्र विजेता शहीद रविकांत की याद में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में पठानकोट ने हमीरपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पठानकोट की विजेता टीम को 8500 और उपविजेता हमीरपुर को 6500 रुपये देकर सम्मानित किया। कबड्डी में सुलह ने शिव भूमि गढ़ राख को हराकर ट्रॉफी जीती। इसमें विजेता सुलह को 6500 और उपविजेता शिव भूमि को 4500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि गांवों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से ही निकलकर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गांवों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का अपना महत्व है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित, क्लब के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, मनोज ठाकुर और राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।