{"_id":"5aa958874f1c1ba3238b529a","slug":"121521047687-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिली वैन व चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिली वैन व चालक
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन और चालक का नहीं लगा सुराग
राजा का तालाब (कांगड़ा)। रैहन चौकी के अंतर्गत भराल में पिछले सोमवार को बस के इंतजार में खड़ी एक महिला के अपहरण मामले में गिरफ्तार दो महिलाओं और नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया। जबकि वैन और चालक दो दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस ने पिछले सोमवार को ही चार घंटे की कड़ी मेहनत के उपरांत अपहरण की गई महिला को एक अन्य महिला के साथ रैहन में ही ढूंढ निकाला था। पुलिस ने मंगलवार को अपहरण के समय वैन में बैठी एक अन्य महिला और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं संजना देवी और दर्शना देवी सहित नाबालिग को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। उधर, डीएसपी नूरपूर नवदीप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं, वैन और चालक की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द चालक वैन सहित पुलिस के कब्जे में होगा।