{"_id":"5a9060da4f1c1bff388b9d44","slug":"121519411418-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल गुणवता को लेकर जागरूक किए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल गुणवता को लेकर जागरूक किए लोग
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जलजनित रोगों की रोकथाम और पेयजल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान शुरू किया है। विभाग जागरूकता कार्यशालाएं लगाकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण कमेटियों को जल स्रोतों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेगा। आईपीएच नगरोटा बगवां के एसडीओ राहुल धीमान ने बताया कि कार्यशालाओं में पेयजल जांच किटों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने के तौर तरीकों से भी अवगत करवाया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगरोटा बगवां में खंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीण जल एवं स्वच्छता कमेटियों के सदस्यों को जांच किटों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सिद्धार्थ आचार्य ने पंचायत प्रतिनिधियों को पेयजल के स्रोतों की नियमित सफाई और पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्रेरित किया।