फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12 students of Kangra trapped in Ukraine

यूक्रेन में कांगड़ा के फंसे हैं 12 छात्र

Fri, 25 Feb 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
12 students of Kangra trapped in Ukraine
धर्मशाला/ राजा का तालाब। यूक्रेन में कांगड़ा जिले के 12 छात्रों के फंसे होने की पुष्टि हुई है। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर राज्य सरकार के गृह विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए सूचना प्रेषित की गई है। इनमें छह छात्र खारकिव नेशनल मेडिकल विश्वविद्यालय, चार छात्र मेडिकल विवि चेरनिव्त्सी, एक छात्र कीव मेडिकल विवि, एक छात्र नेशनल मेडिकल विवि वीन्नित्स्या में पढ़ाई कर रहा है। इनमें से एक छात्रा दाड़ी, एक छात्र जयसिंहपुर, दो छात्राएं रैहन से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के तहत दाड़ी की रहने वाली कीर्ति धीमान के पिता संजय कुमार धीमान निवासी दाड़ी ने एसडीएम कांगड़ा को मैसेज कर उनकी बेटी को यूक्रेन से वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया है। कीर्ति के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कीर्ति धीमान खार्विक यूनिवर्सिटी यूक्रेन में एमबीबीएस में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

उपमंडल फतेहपुर की रैहन की कृणिका गौतम पुत्री जतिंद्र गौतम और गोलवां पंचायत की बिटिया प्रियंका भी यूक्रेन में फंसी हुई हैं। कृणिका लगभग तीन माह पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई हैं, जबकि प्रियंका की एमबीबीएस की डिग्री जून माह में पूर्ण होने वाली है। रूस-यूक्रेन की लड़ाई के चलते कृणिका और प्रियंका के परिजन चिंतित हो गए हैं। परिजनों ने बताया बेटियों से लगातार बात हो रही है। कृणिका के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी वीडियो कॉल के माध्यम से बिटिया से बात हुई। उन्होंने बताया कि बच्चों को कॉलेज प्रशासन ने बंकर में छिपा कर रखा है। बीते कल बिटिया कृणिका और उनकी सहयोगियों को खाना नसीब नहीं हुआ, जबकि शुक्रवार सुबह बंकर से बाहर निकालकर बच्चों को खाना खिलाया गया। परिजनों ने अपनी दोनों बेटियों की जल्द घर वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed