फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12 Panchayats were honored for being TB free

Kangra News: टीबी मुक्त होने पर 12 पंचायतों को मिला सम्मान

Tue, 08 Apr 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Apr 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
12 Panchayats were honored for being TB free
नूरपुर में टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनि​धियों को सम्मानित करते हुए एसडीएम। संवाद
जसूर (कांगड़ा) टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हटली-जम्बाला, बरुही, अनोह, कंडवाल, नागनी, अटाड़ा, चलोह और डागला पंचायतों को कांस्य स्मृति चिह्न, जबकि कमनाला, नागाबाड़ी, पंजाहड़ा और हड़ल पंचायतों को रजत स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। एसडीएम गुरसिमर सिंह ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने और समय पर इलाज सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। बीएमओ डॉ. दिलवर सिंह ने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इस दौरान सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर रीना गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024-25 में नूरपुर की 12 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed