फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12% DA should be released before Diwali: Forum

दिवाली से पहले 12 प्रतिशत डीए किया जाए जारी : फोरम

Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
12% DA should be released before Diwali: Forum
नूरपुर (कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई ने प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से दिवाली से पहले 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है। सोमवार को विद्युत विश्राम गृह बौढ़ में फोरम की मासिक बैठक प्रधान मान सिंह धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के आधार पर रिवाइज्ड ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

फोरम के सचिव अरुण सहोत्रा ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनरों का 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है। दिवाली से पहले कम से कम 12 प्रतिशत डीए जारी किया जाना चाहिए। साथ ही कर्मचारियों और पेंशनरों की सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विद्युत बोर्ड में ठेकेदारों के माध्यम से की जा रही भर्तियों का कड़ा विरोध किया गया। पेंशनरों ने कहा कि बोर्ड में करीब 12 हजार स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, ऐसे में ठेकेदारी प्रथा के बजाय स्थायी भर्तियां की जानी चाहिए। इसके अलावा फोरम ने विद्युत बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को जल्द लागू करने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed