{"_id":"5c9a6d56bdec2213eb738257","slug":"11553624406-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए गठित की जाएं वार्ड कमेटियां: संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए गठित की जाएं वार्ड कमेटियां: संधू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता के लिए गठित की जाएं वार्ड कमेटियां
ग्रीन ट्रिब्यूनल की राज्य समिति की चेयरपर्सन राजवंत संधू ने दिए निर्देश
शहरी निकायों में ठोस-तरल कूड़ा कचरा प्रबंधन की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। ग्रीन ट्रिब्यूनल की राज्य समिति की चेयरपर्सन राजवंत संधू ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी शहरी निकायों में वार्ड कमेटियां गठित की जाएं। साथ ही इन कमेटियों के माध्यम से ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए। इस बाबत मंगलवार को धर्मशाला के डीआरडीए के सभागार में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर शहरी निकायों और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
इसमें शहरी निकायों में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई। राजवंत संधू ने कहा कि शहरी निकायों के लिए ठोस कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर तरल और ठोस कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं, ताकि संयंत्र में तरल और ठोस कूड़ा कचरा का सही तरीके से उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि खड्डों और नदियों में भी किसी तरह से पानी के बहाव के साथ कूड़ा कचरा नहीं पहुंचे, इसके लिए भी आवश्यक प्लान तैयार किया जाए। इससे पहले उपायुक्त संदीप कुमार ने कांगड़ा जिला में स्वच्छता तथा कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर शहरी विकास विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एस शांडिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।