{"_id":"5ba29531867a557ff47de23b","slug":"11537381681-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिनट में हो रही तीन बच्चों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिनट में हो रही तीन बच्चों की स्वास्थ्य जांच
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
दो विशेषज्ञों ने 70 मिनट में जांचा 126 बच्चों का स्वास्थ्य
ग्राउंड रियलिटी
धर्मशाला अस्पताल में बाल रोग ओपीडी में इतनी तेजी से चेकअप समझ से परे
40 सेकेंड में कैसा उपचार कर रहे डाक्टर, तीमारदार परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में बच्चों की स्वास्थ्य जांच के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। दो मिनट में तीन बच्चों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है। बुधवार को धर्मशाला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला। अस्पताल की तीन बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। रोज साढे़ नौ बजे ओपीडी में मरीज बच्चों की जांच शुरू होती है। साढे नौ से 12 बजे तक सिर्फ एक महिला विशेषज्ञ ओपीडी में तैनात थी। उसने ढाई घंटे में सिर्फ 44 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। लगभग 20 मिनट तक एक भी नंबर आगे न बढ़ने पर बारी का इंतजार कर रहे परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा और सभी ओपीडी के अंदर घुस गए। इस पर कई परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत करने की बात कही। उसके बाद ओपीडी में तैनात महिला विशेषज्ञ हरकत में आ गई और पांच-छह बच्चों का जल्दी-जल्दी स्वास्थ्य जांचा। उसके बाद एक और विशेषज्ञ ओपीडी में आए। उन्होंने लगभग 12 बजकर 20 मिनट से बच्चों की जांच शुरू की और डेढ़ बजे तक दो विशेषज्ञों ने 170 बच्चों की जांच कर निपटा दिया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरएस राणा ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा हुआ है, तो इसकी जांच की जाएगी।
बाक्स
सुबह पांच बजे घर से चली : सतनाम देवी
जिला के फतेहपुर उपमंडल के रे गांव की सतनाम देवी ने कहा कि वह सुबह पांच बजे घर से धर्मशाला अस्पताल के लिए चली थी। पहले पर्ची बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद 12 बजे तक उसके बच्चे की जांच नहीं हुई थी। उसने कहा कि बिना कुछ खाए वह अपनी बच्चे की बारी का इंतजार कर रही है।
ओपीडी के बाहर बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं
शाहपुर के दरिणी क्षेत्र के गगन कुमार ने कहा कि उसका 54 नंबर मिला है। साढे़ 12 बजे तक अभी उनका नंबर नहीं आया। वहीं, दरिणी क्षेत्र की एक महिला ने कहा कि उसका दो महीने का बच्चा बीमार है। दो घंटे से वह बारी का इंतजार कर रही है। ओपीडी के बाहर बैठने के लिए उचित प्रबंधन न होने के कारण वह फर्श पर बैठकर नंबर देख रही थी।
विज्ञापन
कोट्स
जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने कहा कि वे छुट्टी पर हैं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीएम को एमएस का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।