फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बणी पंचायत में मकान गिरी, मलबे में दबे मां-बेटा

बणी पंचायत में मकान गिरी, मलबे में दबे मां-बेटा

Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बणी पंचायत में मकान गिरी, मलबे में दबे मां-बेटा
परागपुर (कांगड़ा)। बणी पंचायत के नथूं वार्ड में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। यहां एक स्लेटपोश मकान गिर गया और मां-बेटा मलबे के नीचे दब गए। गनीमत रही कि गांव के लोगों ने समय रहते उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नथूं गांव की रोशनी देवी (82) पत्नी स्व. हरि सिंह अपने बेटे बलदेव सिंह (35) के साथ घर में सोई थी। मंगलवार तड़के कमरा ढह गया। मां-बेटे के शरीर का कुछ हिस्सा मलबे के नीचे आ गया, लेकिन बलदेव सिंह ने स्थिति को समझते ही जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसे गांव की कुछ महिलाओं ने सुन लिया। उसके बाद पूरा गांव इकट्ठा हो गया। युवक गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह, पीड़ित के भतीजे अनमोल ठाकुर व शानू सहित गांव की कुछ महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए मां-बेटे को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बेटे को बाजू व एक टांग में चोट आई है, जबकि मां के सिर में गुम चोट लगी है। वहीं, प्रधान ध्यान सिंह, वार्ड पंच सुनील कुमार व वार्ड तीन की पंच रीता राणा मौके पर पहुंच गए। प्रधान ने बताया कि इस परिवार का नाम अगले महीने बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। पीड़ित बलदेव कुमार दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसके अनुसार उसके घर का सारा सामान नष्ट हो गया। इससे करीब एक लाख रुपये का नुक्सान हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

है। मौके पर कानूनगो मदन लाल व पटवारी हरनेक सिंह नुकसान का आकलन करने पहुंचे। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार बलदेव सिंह व उसकी बुजुर्ग मां की माली हालत ठीक नहीं है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इन्हें जल्द फौरी राहत प्रदान की जाए। उधर, नायब तहसीलदार परागपुर मदन सिंह राणा ने कहा कि पटवारी और कानूनगो की रिपोर्ट आ गई है। इसे आगामी कार्यवाही के लिए तुरंत एसडीएम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed