{"_id":"5b8d7f7e42c7924651655ee8","slug":"11535999870-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी धर्मशाला का आज होने वाला हाउस स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी धर्मशाला का आज होने वाला हाउस स्थगित
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की चार सितंबर को प्रस्तावित आमसभा स्थगित हो गई है। रविवार को एकाएक सभी पार्षदों को एमसी कार्यालय से फोन के माध्यम से सूचित किया गया कि मंगलवार को होने वाली आमसभा स्थगित को गई है।
बता दें कि अगस्त महीने में एमसी धर्मशाला का कोई आमसभा नहीं हुई है। हाउस न होने के कारण लोगों के घरों के नक्शे सहित कई काम लटके हैं। अब अंतिम समय में आमसभा स्थगित करने से उन लोगों को नई तिथि का इंतजार करना होगा। वहीं, पार्षद तजेंद्र कौर, ओंकार नैहरिया, सर्व चंद, सुषमा देवी, रोहित कुमार आदि ने कहा कि उन्हें चार सितंबर को प्रस्तावित आमसभा के स्थगित होने की सूचना फोन के माध्यम से मिली है।
उधर, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि मंगलवार को होने वाली आमसभा को स्थगित किया गया है। एमसी की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि उन्हें जरूरी कार्य के चलते बाहर जाना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रस्तावित आमसभा को स्थगित किया गया है।