{"_id":"5aeca5fc4f1c1b84098b82ee","slug":"11525458428-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं पहुंचे दुकानदार, बीडीसी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं पहुंचे दुकानदार, बीडीसी खफा
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में नहीं पहुंचे दुकानदार, बीडीसी खफा
समिति का 3.35 लाख रुपया किराया फंसा
अमर उजाला ब्यूूरो
पंचरुखी (कांगड़ा)। विकास खंड पंचरुखी की पालमपुर में मौजूद दुकानों में से कोई भी दुकानदार समिति की बैठक में नहीं आया। बैठक शुक्रवार को पंचरुखी ब्लॉक में रखी गई थी। इसमें समिति अध्यक्ष उर्मिला राणा, उपाध्यक्ष अशोक राणा और बीडीओ पंचरुखी मौजूद रहे। लेकिन पालमपुर से कोई भी दुकानदार बैठक में नहीं पहुंचा। बैठक में इस बात पर चिंता जाहिर की गई कि ब्लॉक समिति पंचरुखी के पास कागजों ओर हकीकत में 44 दुकानें पालमपुर में हैं और 66 दुकानें पंचरुखी में हैं। इससे पंचरुखी ब्लॉक को लाखों रुपया का किराया आना चाहिए लेकिन ब्लॉक को चार-पांच सालों से किराया ही नहीं मिल रहा है। बल्कि, उल्टा ब्लॉक समिति पंचरुखी को नप पालमपुर का 65 हजार टैक्स चढ़ गया है। पंचरुखी ब्लॉक समिति अध्यक्ष उर्मिला राणा, उपाध्यक्ष अशोक राणा और बीडीओ पंचरुखी ने सदस्यों समेत पालमपुर का दौरा कर इन दुकानदारों के साथ बैठक रखी थी। समिति अध्यक्ष उर्मिला राणा और उपाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि पंचरुखी ब्लॉक की ओर से इन दुकानदारों को बैठक में शामिल होने के लिए लिखित और मौखिक न्योता दिया था लेकिन, दुकानदारों ने बैठक को कोई तवज्जो नहीं दी। समिति का तीन लाख 35 हजार रुपया किराया फंस गया है। अब 25 मई को दोबारा बैठक तय की गई है। बैठक में दुकानदार भाग नहीं लेते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीडीओ विवेक चौहान ने बताया कि पालमपुर में समिति की दुकानों में बैठे दुकानदारों की बैठक रखी थी लेकिन, कोई दुकानदार नहीं आया। कई दुकानदारों ने बिना अनुमति के दुकानेें सबलेटिंग कर दी है।