{"_id":"5ad4f17a4f1c1b340a8b4e62","slug":"11523904890-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सुरक्षा पर दी जाएगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सुरक्षा पर दी जाएगी जानकारी
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा पर दी जाएगी जानकारी
धर्मशाला। नूरपुर निजी स्कूल बस हादसे में 24 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। निजी स्कूल प्रबंधकों को यातायात नियमों और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी और कानूनों के बारे जानकारी के लिए पहली बार जिला प्रशासन कार्यशाला आयोजित करेगा। इसके तहत निजी स्कूल प्रबंधकों को वाहनों के माध्यम से स्कूल पहुंचाने वाले बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार के निर्देशानुसार धर्मशाला, पालमपुर और देहरा में कार्यशालाएं होंगी। इसमें निजी स्कूल प्रबंधक भाग लेंगे।
मंगलवार को एसपी कांगड़ा कार्यालय के सभागार में नगरोटा बगवां, कांगड़ा, शाहपुर और धर्मशाला उपमंडल से संबंधित निजी स्कूलों, आतमा प्रोजक्ट कांफ्रेंस हाल पालमपुर, धीरा और बैजनाथ के निजी स्कूलों, जबकि बुधवार को बचत भवन देहरा में ज्वालाजी, जसवां, परागपुर और देहरा से संबंधित स्कूलों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उधर, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कांगड़ा दीपक किनायत ने बताया कि कार्यशाला में सभी निजी स्कूल प्रबंधकों को भाग लेना होगा।