{"_id":"5acbc4f74f1c1bf1618b676b","slug":"11523303671-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला तेंदुए का घायल बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला तेंदुए का घायल बच्चा
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नाले में मिला तेंदुए का घायल बच्चा
चढ़ियार (कांगड़ा)। सोमवार को चढ़ियार बाजार के साथ लगते खूह गांव के एक नाले में तेंदुए का बच्चा घायल अवस्था में मिला। चढ़ियार के खूह गांव के पंडित तिलक पुरोहित रास्ते से गुजर रहे थे कि उन्हें साथ लगते नाले से कुछ हलकी सिसकने की आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने नाले में जाकर देखा तो तेंदुए का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुरोहित तिलक ने उसे उठाया और अन्य लोगों को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को उसे सौंप दिया गया। वन विभाग तेंदुए का उपचार करवा रहा है। अब तेंदुए की हालत ठीक है।