{"_id":"5a5e3e614f1c1ba3268b4b4d","slug":"11516125793-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में 50 रुपये में होगी फीजियोथैरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में 50 रुपये में होगी फीजियोथैरेपी
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 4.30 लाख रुपये की लागत से लगाए गए फीजियोथैरेपी यूनिट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद शीघ्र भरने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तमाम तरह की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
कपूर ने कहा कि फीजियोथैरेपी यूनिट में आधुनिक उपकरणों से विशेषज्ञों की ओर से मांसपेशियों के खिंचाव, जोड़ों के दर्द और अन्य हड्डियों के रोगों का उपचार किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। फीजियोथैरेपी शुल्क 50 रुपये होने से गरीब लोगों को मदद मिलेगी।
फीजियोथैरेपी यूनिट क्षेत्रीय अस्पताल के कमरा नंबर 104 में स्थापित की गई है। धर्मशाला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ पिछले डेढ़ हफ्ते से नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों को डाक्टर के जल्द ड्यूटी पर आने के आदेश दिए। कपूर ने प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा कर हिमाचल को स्वास्थ्य सेवाओं में देश में शीर्ष पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को मुफ्त दवाइयां एवं सस्ती और गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे मरीजों के प्रति मृदुल एवं संवेदनशील व्यवहार रखें ताकि लोगों में डॉक्टरों के प्रति सम्मान और अपनेपन की भावना प्रगाढ़ हो। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय चौधरी, भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश अटवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरएस राणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय दत्ता, मुख्य फार्मासिस्ट राजीव सूद, फीजियोथैरेपिस्ट दीप्ति गुप्ता, मैटरन विजय और राधा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।