{"_id":"5c13f186bdec2257280fcab3","slug":"111544810886-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामनगर का वरुण बना सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामनगर का वरुण बना सेना में लेफ्टिनेंट
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामनगर का वरुण बना सेना में लेफ्टिनेंट
कर्नाटक के बेलगाम में देगा नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के शामनगर का वरुण शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है। वरुण शर्मा ने देहरादून में इंडियन मिलिट्री अकादमी से डेढ़ वर्ष के कड़े प्रशिक्षण के बाद यह सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुुसार वरुण ने दसवीं तक की शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर और जमा दो की शिक्षा आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाड़ी से की है। इसके बाद उसने सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बीएससी की डिग्री प्राप्त की और एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर सी प्रमाण पत्र भी हासिल किया। वरुण के पिता नरेश शर्मा बीएसएनएल विभाग में चीफ सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, वहीं, माता प्रवीण शर्मा शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वरुण की पहली नियुक्ति कर्नाटक के बेलगाम में हुई है। वरुण शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है।