फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भाजपा समर्थित जिप पार्षदों के वोट से हुई जीत: विशाल

भाजपा समर्थित जिप पार्षदों के वोट से हुई जीत: विशाल

Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा समर्थित जिप पार्षदों के वोट से हुई जीत: विशाल
भाजपा समर्थित जिप सदस्यों के वोट से हुई जीत : विशाल
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिप उपाध्यक्ष ने कहा, डेढ़ महीने पहले बनी थी योजना
बोले, जीत के लिए मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने अपनाए कई हथकंडे
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल ने कहा कि उन्होंने भाजपा समर्थित पार्षदों के वोट से चुनाव जीता है। धर्मशाला में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला परिषद में 55 में कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या 27 है। जिन्होंने एकजुटता दिखाकर उन्हें वोट किया, लेकिन जीत के लिए जो उन्हें आठ अतिरिक्त वोट पड़े हैं। वे भाजपा के 28 पार्षदों में से ही आए हैं, हालांकि उन्होंने नामों का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों और कांगड़ा के सभी भाजपा विधायकों ने उन्हें हराने के लिए सभी हथियार अपनाए, लेकिन वे उसमें कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कई जिप सदस्यों को रिश्तेदारों या परिवार तक के सदस्यों के तबादला करने तक का हथकंडा अपनाने के आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के बजट जारी करने का मुद्दा प्रमुखता के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार को जिला परिषद सदस्यों और बीडीसी सदस्यों का बजट जारी नहीं करना था, तो पंचायतीराज प्रणाली के थ्री टायर को खत्म ही कर देना चाहिए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में अभी तक कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने पहले कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ गगन ठाकुर को उपाध्यक्ष पद से हटाने की योजना बनी थी। इसके लिए कांगड़ा जिला के कांग्रेस के सभी पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों ने उनका सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed