{"_id":"5afc7b064f1c1beb408b5ced","slug":"111526496006-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले टैंक का पानी पी रहे जगनोली पंचायत के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले टैंक का पानी पी रहे जगनोली पंचायत के लोग
Updated Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले टैंक का पानी पीने को मजबूर
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की जगनोली पंचायत के मंधोट गांव में निर्मित वाटर टैंक की छत करीब एक साल पूर्व ध्वस्त हो गई है। इसे दुरुस्त करने में आईपीएच कोई कदम नहीं उठा रहा है। जगनोली के लोगों को बिना छत के टैंक से पानी की आपूर्ति दी जा रही है। टैंक से गंदे पानी की सप्लाई आने पर बुधवार को आईपीएच के खिलाफ लोगों ने रोष प्रकट किया। पंचायत के पूर्व प्रधान सुभाष धीमान, उपप्रधान केवल सिंह ने बताया कि इस टैंक से मंधोट, बड़ेला, खुंगियाल, पतोली, कुट और जगनोली गांव के सैकड़ों लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। आईपीएच ने टूटी छत को दुरुस्त करने की बजाय प्लास्टिक की तिरपाल से टैंक को ढका है। अब तो वो तिरपाल भी फट चुका है, जिस कारण खुले टैंक में ही सीधे हर बीज गिर रहे हैं, जिससे लोग कभी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उधर, आईपीएच के एसडीओ गुरबख्श धीमान ने कहा कि टैंक की मरम्मत का कार्य अवार्ड हो चुका है। ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।