फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वॉलीबाल का राष्ट्रीय कोंचिग शिविर शुरू

वॉलीबाल का राष्ट्रीय कोंचिग शिविर शुरू

Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल का राष्ट्रीय कोंचिग शिविर शुरू
धर्मशाला।
विज्ञापन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगों को समाज में विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगों को हर क्षेत्र में खास कर खेलों के क्षेत्र में विशेष प्रतिभा एवं क्षमता के प्रदर्शन के पर्याप्त अवसर एवं उपयुक्त माहौल मिले।

कपूर धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में 15 से 20 जनवरी तक चलने वाले वॉलीबाल के राष्ट्रीय कोंचिग शिविर के शुभारंभ पर बोल रहे थे। शिविर में हिमाचल सहित दिल्ली, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 80 दिव्यांग बच्चे, 25 कोेच और 25 स्वयंसेवक संसाधन व्यक्ति भाग ले रहे हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए प्रभावी तरीके से सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन तय करेगी, ताकि वे सम्मान एवं प्रतिष्ठा के साथ अपना जीवन यापन कर सकें। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेें। दिव्यांग बच्चे देश में ही नहीं, अपितु विदेशों में भी अपना नाम चमका रहे हैं और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कपूर ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान विशेष ओलंपिक भारत की राज्य उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संस्थान की ओर से चलाई गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय चौधरी, भाजपा मंडलाध्यक्ष कै. रमेश अटवाल, जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा, खेल निदेशक डॉ. सुनील धर्मा, राजेश शर्मा, डॉ. शमशेर राठौर, कुमुद मेहता, अजय शर्मा, प्रशांत भूषण, मुरली लाल पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, दिव्यांग बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed