{"_id":"5a32bf134f1c1b9f678c156a","slug":"111513275155-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर अस्पताल में कायाकल्प टीम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर अस्पताल में कायाकल्प टीम का निरीक्षण
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
नूरपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल नूरपुर में वीरवार को कायाकल्प टीम ने दौरा किया। टीम ने नूरपुर अस्पताल में मरीजों को मुहैया करवाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के अलावा अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। इस तीन सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. एचएस सारंग, डॉ. जी उपाध्याय और डॉ. अरविंद धीमान ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का मुआयना किया। इसके साथ ही अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, चिकित्सक रूम, शौचालय, रसोई घर और पानी की स्वच्छता इत्यादि की भी जांच की गई।
कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत डॉक्टरों की टीम प्रदेश भर के स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर अस्पतालों में चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा ले रही है। नूरपुर सिविल अस्पताल की प्रभारी एवं बीएमओ डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि कायाकल्प टीम में नेशनल स्तर के एक्सपर्ट और कुछ हेल्थ विभाग के सदस्य शामिल हैं। इसी के तहत वीरवार को कायाकल्प टीम ने नूरपुर के सिविल अस्पताल का दौरा किया और विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता के विभिन्न मानकों के आधार पर कुल 500 अंकों में से स्वास्थ्य संस्थानों की रेटिंग की जाती है। कायाकल्प प्रोजेक्ट के मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है। इस मौके पर टीम सदस्यों के साथ बीएमओ डॉ. नीरजा गुप्ता के अलावा डॉ. सतीश पॉल, डॉ. मोहन, डॉ. नीलम वर्मा, डॉ. ऋचा, डॉ. आरती, डॉ. प्रताप, डॉ. मुकेश, डॉ. सतीश फोतेदार और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।