फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   102 youth got employment in ITI Nurpur

गुजरात की सुजुकी कंपनी में 102 युवाओं को मिला रोजगार

Thu, 26 Aug 2021 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
102 youth got employment in ITI Nurpur
नूरपुर (कांगड़ा)। आईटीआई नूरपुर में बुधवार को गुजरात की सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 102 उम्मीदवारों का चयन किया।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रिंसिपल संजीव सहोत्रा ने बताया कि कंपनी ने कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 23 वर्ष की आयु के फिटर, डीजल मेकेनिक्स, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मिशिनिस्ट, वेल्डर इलेस्ट्रेशन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीईओ (ऑटो मोबाइल), ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जैसे व्यवसायों के युवकों का चयन किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के माध्यम से 172 उमीदवारों ने भाग लिया, जिसमें 102 उमीदवारों को कंपनी ने रोजगार प्रदान किया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी मासिक सीटीसी के रूप में 20100 रुपये मासिक वेतन, अनुदान पर सस्ता खाना, वर्दी, सेफ्टी शूज और पीपीई किट, कंपनी के नियमानुसार अवकाश, जीपीए, मेडिक्लेम जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात ले जाने की सुविधा कंपनी की ओर से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed