{"_id":"5c2908e8bdec2256d87886a6","slug":"101546193128-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट में आने वाले दो मेधावी को बांटी साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट में आने वाले दो मेधावी को बांटी साइकिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरिट में आने वाले मेधावी छात्रों को बांटी साइकिलें
दिल्ली कान्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। दिल्ली कान्वेंट स्कूल लोअर सुनहेत में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत ने की। वार्षिक समारोह में स्कूल शिक्षा बोर्ड में मेरिट लिस्ट में आने वाले दो मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने साइकिल देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने बोर्ड की मेरिट लिस्ट में आने के लिए राशि और अरनव को साइकिल दी। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सातवीं के पृथ्वी, प्राप्ति, आयुष ,विदुषी, आरुषि की टीम ने ’नाटी सिरमौर वालिये. पर प्रस्तुति दी। चौथी कक्षा के आरव, आर्य वंश, अक्षित सूद, हर्ष, शिवा की टीम ने स्वेग से स्वागत, पानी बचाओ पर प्रद्युमन, मुस्कान, अर्णव की टीम ने नाटक पेश किया। स्कूल के प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे कृष्णा, संकल्प, उदयन, भूपेंद्र, दिव्यांश, तनिक, तन्मय, स्वस्ति, आस्था, राघव, मानसी, श्रेया, इयांशी, आयुषी, सुहानी, रितिक, हर्षिता, अर्पित, ध्रुव, प्रकुल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य निशित शर्मा सहित पूरा स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।