फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बीडीओ पर जड़ा दबाव बना कर हस्ताक्षर करने का आरोप

बीडीओ पर जड़ा दबाव बना कर हस्ताक्षर करने का आरोप

Sat, 01 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ पर जड़ा दबाव बना कर हस्ताक्षर करने का आरोप
बीडीओ पर दबाव बना कर
विज्ञापन

हस्ताक्षर करवाने का आरोप
एसडीएम धर्मशाला को ज्ञापन सौंप वन अधिकारों से छेड़छाड़ की भी कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विकास खंड अधिकारी धर्मशाला के माध्यम से पंचायत प्रधान और सचिव वन अधिकार समितियों के ऊपर लगातार दबाव बनाकर वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके वन अधिकारों से भी छेड़छाड़ की जा रही है। यह बात उपमंडलाधिकारी (ना.) धर्मशाला को वन अधिकार समितियां ग्राम सभा कंड करडियाणा, कंड, जूल, वगियाड़ा, चक्कवन करडियाणा, सालिग, खास नरवाणा, कस्बा ने सौंपे ज्ञापन में कही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आरोप जड़ा है कि पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों को वन अधिकार कानून के अनुसार कार्य करने की मांग कर रहे हैं तो उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। साथ ही उन्हें प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य न करने की स्थिति में उपमंडलाधिकारी कार्यालय धर्मशाला में बुलाकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि जबरन गैरकानूनी तरीके से हो रहे कार्य को तुरंत बंद करने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन उनकी मांग है कि वन भूमि हस्तांतरण से पहले वन अधिकारों की मान्यता की प्रक्रिया संपूर्ण की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के भीतर उनके पेश किए गए दावों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो वे किसान सभा के बैनर तले संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसके अलावा वे शीतकालीन विधानसभा सत्र का घेराव करने से भी परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed