{"_id":"5b4a37134f1c1b4e748b4baa","slug":"101531590419-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्र शुरू
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी में 71 विद्वान करेंगे अनुष्ठान
कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्र आरंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाड़ शुक्ल प्रतिपदा शनिवार को परंपरानुसार कन्या पूजन के साथ सहायक मंदिर आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने गुप्त नवरात्र का शुभारंभ किया। मंदिर के वरिष्ठ न्यास सदस्य एवं पुजारी मधुसूदन शर्मा और प्रशांत शर्मा ने अनुष्ठान में बैठे 71 विद्वानों को नौ दिन तक चलने वाले अनुष्ठान का संकल्प दिया। इसके अलावा देवी भागवत कथा का भी आयोजन किया गया, जो मंदिर के शैय्या भवन के कक्ष में कथावाचक पंडित सुनील शास्त्री सुनाएंगे।
शक्तिपीठों में गुप्त नवरात्र में किए गए पूजन हवन यज्ञ का फल कई लाख गुना अधिक होता है। इन नवरात्र में चमत्कारी फल प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ अवसर माना गया है। ज्वालामुखी शक्तिपीठ में भी इस आयोजन को धूमधाम से मनाया जाएगा। विश्व शांति और कल्याण के लिए नौ दिनों तक चलने वाले गुप्त नवरात्र के अनुष्ठान में 71 विद्वान भाग ले रहे हैं। अनुष्ठान में दुर्गासप्तशती के सौ पाठ किए जाएंगे और 51 हजार जाप गणपति मंत्र और वटुक भैरव मंत्र का किया जाएगा। इसके अलावा 31 हजार जाप गायत्री मंत्र और सवा लाख जाप श्री ज्वालामुखी मूल मंत्र का होगा। इस मौके पर मंदिर प्रशासन की ओर से हलवे का प्रसाद भी बांटा गया। गुप्त नवरात्र के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इस मौके पर न्यास सदस्य कृष्ण स्वरुप, जोगिंद्र प्रकाश दत्ता, शैलेष शर्मा, त्रिलोक चौधरी, देशराज भारती, सौरभ शर्मा और सहायक मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, लिपिक कमल ठाकुर, बलदेव सिंह, मनोहर, राजकुमार, प्रीतम, अवतार, राजिंद्र, सुनीता, देशराज, गुड्डू, भानू, सुमित, हैप्पी, देवराज, पंकज सोनी आदि मौजूद रहे।