{"_id":"5b2fdcd64f1c1b2b428b69d3","slug":"101529863382-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के प्रति मानसिकता में बदलाव समय की मांग:अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों के प्रति मानसिकता में बदलाव समय की मांग:अरुण
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
121 कन्याओं को बैग और पाठ्य सामग्री बांटी
अंबाड़ी में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
विधायक अरुण कूका रहे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका ने कहा कि लड़कियों के पालन-पोषण और शिक्षा में पाए जा रहे भेदभाव को जड़ से मिटाने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। तेजी से घट रहे लिंगानुपात के कारण ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पड़ी है। नगरोटा बगवां के अंबाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में विधायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विधायक ने लड़कों की तरह ही लड़कियों के जन्मदिन की खुशी मनाए जाने को भी प्रेरित किया। इस सिलसिले में उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं स्थानीय एसके एंड कंपनी की ओर किए जा रहे प्रयासों और सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा बगवां विजय शर्मा ने अभियान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर 121 कन्याओं को बैग और पाठ्य सामग्री वितरित की। बाल विकास परियोजना विभाग के माध्यम से विधायक ने 22 लोगों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 40-40 हजार, बेटी है अनमोल योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 10-10 हजार के फिक्स डिपॉजिट और बच्चों को बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत 10- 10 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम अंकुश शर्मा, सुनील शर्मा, संजीव पाल, विभाग के सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।