फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   तीन दिन गंदा पानी सप्लाई करता रहा आईपीएच

तीन दिन गंदा पानी सप्लाई करता रहा आईपीएच

Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन गंदा पानी सप्लाई करता रहा आईपीएच
आईपीएच ने बंद की पानी की आपूर्ति, साफ किए सभी टैंक
विज्ञापन

लोग जता रहे तीन दिन गंदा पानी सप्लाई करने की आशंका
250 उपभोक्ताओं को दूसरी सप्लाई से दिए पानी के कनेक्शन
रामनगर और श्यामनगर में डायरिया का प्रकोप बढ़ने के बाद जागा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के रामनगर और श्यामनगर क्षेत्र में चौथे दिन जब आईपीएच को गंदा पानी सप्लाई होने की भनक लगी तो आनन-फानन में आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई। तिब्बतियन लाइब्रेरी के साथ लगते भंडारण टैंक सहित वहां से आगे के सभी छोटे टैंकों की सफाई भी की गई। लोगों का आरोप है कि रविवार सुबह से मंगलवार तक आईपीएच गंदे पानी की सप्लाई करता रहा। इसके बारे में विभाग के कर्मचारियों को कोई खबर नहीं थी कि आईपीएच की पेयजल लाइन में गंदा पानी जा रहा है।
श्यामनगर और शामनगर के लोगों राकेश, नरेश, दीपक और रयान ने बताया कि पानी दिखने में तो साफ था, लेकिन उसमें बदबू आ रही है। बुधवार को एकाएक आईपीएच ने तिब्बतियन लाइब्रेरी के साथ लगते भंडारण टैैंक से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी। उसके बाद टैंक की सफाई की। इस भंडारण टैंक से जिस क्षेत्र को पानी की आपूर्ति होती थी, वहां के सभी टैंकों को साफ कर दिया। अब रामनगर, श्यामनगर के लगभग 250 उपभोक्ताओं को कोतवाली बाजार को जाने वाली दूसरी पेयजल योजना से कनेक्शन दिए है। यहां सवाल यह उठता है कि आईपीएच क्या तीन दिन तक लोगों को सीवरेज लीकेज का पानी ही पिलाता रहा। हालांकि, पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पीने के पानी में सीवरेज लीकेज थी या नहीं। आईपीएच धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी ने कहा कि रामनगर, श्यामनगर को जिन भंडारण टैंकों से पानी की आपूर्ति होती है, उन सभी टैंक की सफाई करसुपर क्लोरीनेशन की गई है। जहां तक सीवरेज की गंदगी टैंक में आने का मामला है तो इसकी अभी जांच की जा रही है कि कहां से भंडारण टैंक में गंदा पानी आया है।
विज्ञापन


एक भंडारण टैंक साल भर से हो रहा लीक
खड़ा डंडा रोड पर तिब्बतियन लाइब्रेरी के साथ ही आईपीएच के दो मुख्य भंडारण टैंक हैं। यहां नड्डी के साथ लगती गज खड्ड से पानी की आपूर्ति होती है, जो मैक्लोडगंज होकर आती है। ऐसे में अनुमान है कि वहीं बीच में कहीं सीवरेज की गंदगी आईपीएच के पाइप में मिल गई, जो सीधे भंडारण टैंक से लोगों को सप्लाई हो गई। इससे रामनगर, श्यामनगर के लोग और बच्चे डायरिया की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed