{"_id":"5af340424f1c1b54098b900a","slug":"101525891138-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में फैला डायरिया, 215 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में फैला डायरिया, 215 लोग बीमार
Updated Thu, 10 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी में फैला डायरिया, 215 लोग बीमार
30 लोग जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल
डायरिया की चपेट में आए लोगों में अधिकतर बच्चे
रामनगर, श्यामनगर में डायरिया आउट ब्रेक
हरीश चंद्र
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में डायरिया फैल गया है। डायरिया की चपेट में 215 लोग आए हैं, जिसमें 30 लोग जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचाराधीन हैं। डायरिया की चपेट में अधिकतर छोटे बच्चे आए हैं। इस कारण धर्मशाला शहर में हड़कंप मच गया है। बुधवार को एक के बाद एक लोग उल्टी, दस्त के उपचार करने जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचे, जिसमें 30 मरीजों को दाखिल किया गया और अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार धर्मशाला शहर के रामनगर, श्यामनगर के अलावा दाड़ी और बड़ोह में लोग डायरिया ग्रस्त पाए गए हैं। डायरिया आउट ब्रेक होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए। विभाग ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों के लिए तुरंत प्रभाव से टीमें भेज दी। विभाग ने रामनगर, श्यामनगर, दाड़ी और बड़ोल क्षेत्र के लिए पांच टीमें भेजी है, जो लोगों को ओआरएस और दवाइयां बांट रही हैं। देर शाम तक कुल 215 लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। इसमें से 142 श्यामनगर और 43 रामनगर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उपचार किया है। इसके अलावा 30 लोग धर्मशाला अस्पताल में उपचाराधीन है, जिनके लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है।
खराब पानी बताया जा रहा डायरिया फैलने का कारण
अभी तक डायरिया फैलने का कारण खराब पानी बताया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में आईपीएच को भी पानी जांचने की हिदायत दी है। बता दें कि डायरिया फैलने का मुख्य कारण खराब खाना या गंदा पानी ही रहता है।
स्वास्थ्य विभाग ने भरे तीन सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में पानी की तीन सैंपल भरे हैं। पानी के सैंपलों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया है। दो दिन बाद पानी के सैंपलों की रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
कोट्स
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में पांच टीम भेजी है। अभी तक 215 लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। तीन मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा पानी के स्त्रोतों से भी तीन सैंपल भरे हैं।
कोट्स
आईपीएच धर्मशाला उपमंडल के एसडीओ विपिन कुमार ने कहा कि बारिश के कारण मटमैला पानी की आपूर्ति हो गई है। बुधवार को रामनगर, श्यामनगर को सप्लाई के सभी टैंकों को साफ किया गया है।