फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   युवक के तंग करने से परेशान नाबालिगा ने निगला जहर

युवक के तंग करने से परेशान नाबालिगा ने निगला जहर

Wed, 11 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
युवक के तंग करने से परेशान नाबालिगा ने निगला जहर
युवक के तंग करने से परेशान नाबालिगा ने निगला जहर
विज्ञापन

नाजुक हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की ने युवक से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। नाबालिग लड़की को नाजुक हालत में इंदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि इंदौरा थाना के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की को इंदौरा का ही रहने वाला एक युवक अकसर उसे तंग करता था। बार-बार तंग किए जाने से नाबालिग लड़की मानसिक दवाब में थी। ऐसे में लड़की ने मंगलवार देर सायं एक जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी इहलीला समाप्त करनी चाही। वहीं अभिभावकों द्वारा जब लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए उसे इंदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं लड़की नाजुक हालत को देखते हुए अभी तक लड़की के बयान कलमबद्घ नहीं किए गए हैं। लड़की के अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस थाना इंदौरा में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed