{"_id":"5ac9117c4f1c1bf0618b62dc","slug":"101523126652-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच धर्मशाला-सकोह सड़क पर बिछी तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच धर्मशाला-सकोह सड़क पर बिछी तारकोल
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सड़कों को जब पक्का किया जाता है तो अकसर ध्यान रखा जाता है कि तारकोल पानी के संपर्क में न आए। बावजूद इसके शनिवार को धर्मशाला में मूसलाधार बारिश के बीच सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य जारी रहा। विभाग की इस कार्यप्रणाली पर जहां सवालिया निशान लगे हैं, वहीं सड़क पर बिछाई गई तारकोल के लंबे समय तक टिके रहने पर संदेह जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को केसीसीबी के मुख्य कार्यालय से लेकर एचपी बोर्ड की तरफ तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हुआ। करीब 12 बजे तारकोल बिछाने के लिए गाड़ियां और मैटीरियल उक्त स्थान पर पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन इस दौरान आसमान में काले बादल भी छा गए और बारिश की भी संभावनाएं बन गईं। बावजूूद इसके सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया। कुछ देर बार बारिश भी शुरू हो गई, लेकिन तारकोल बिछाने का कार्य निरंतर चलता रहा। ऐसे में किसी भी कर्मचारी ने उस समय यह काम रुकवाने की जहमत नहीं उठाई। उल्टे तर्क यह दिया गया कि जो ट्रक हॉट मिक्स के आए हैं उन्हें तो खत्म करना ही होगा, नहीं तो मेटीरियल खराब हो जाएगा।
कोट
बारिश के बीच तारकोल बिछाने का कार्य हुआ है, ऐसा मेरे ध्यान में नहीं है। अगर सड़क पर बिछाई गई गुणवत्ता में कमी आती है तो ठेकेदार की पेमेंट को रोक दिया जाएगा।
- केके कौशल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, धर्मशाला।