{"_id":"5a4e73434f1c1bbf2d8b4bd8","slug":"101515090755-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संसारपुर टैरेस में औघोगिक क्षेत्र विकसित होने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संसारपुर टैरेस में औघोगिक क्षेत्र विकसित होने की आस
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विस क्षेत्र के तहत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस के दिन फिरने की आस जगी है। यह औद्योगिक क्षेत्र शुरू से ही उपेक्षा का शिकार रहा है, जबकि इसके साथ घोषित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, परवाणू, कालाअंब में कई उद्योग स्थापित हो गए हैं। वहीं, इसके बाद घोषित औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब, धौलाकुआं, टाहलीवाल, गगरेट आदि भी संसारपुर टैरेस से ज्यादा विकसित हो चुके हैं, जबकि संसारपुर टैरस को औद्योगिक घराने शरणस्थली ही समझते रहे, यानी औद्योगिक पैकेज खत्म होने के बाद यहां से पूर्व में कई बड़े उद्योग पलायन कर चुके हैं। इस पर क्षेत्र के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों में रोष है। अब जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर के उद्योग मंत्री बन जाने से क्षेत्र के लोगों को पूरी आस है कि अब पहली बार उनके विस क्षेत्र को वह सब मिलेगा, जिनके बारे में वे अन्य क्षेत्र के लोगों से कई प्रकार के विकास की गाथा सुनते आए हैं। युवाओं नवीन धीमान, दिनेश कुमार मनीष शर्मा, अनिल ठाकुर, अंकुश, जसबीर, हैपी, सुमित, आशु, मोहित, संजय, रोहित, राजीव, अजय, विजय, रविंद्र, निखिल, कृष्ण चंद, संदीप, अर्पित, जतिन आदि ने कहा कि उद्योग विभाग के साथ-साथ उद्योग निगम दोनों मिलकर संसारपुर टैरस औद्योगिक क्षेत्र की कायाकल्प करने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने जसवां परागपुर विस क्षेत्र में नींबू प्रजाति पर आधारित उद्योग लगाने का आग्रह भी उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से किया है। उधर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।