फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   होशियार को न बनाया जाए एसोसिएट मेंबर

होशियार को न बनाया जाए एसोसिएट मेंबर

Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
होशियार को न बनाया जाए एसोसिएट मेंबर
देहरागपीपुर (कांगड़ा)। देहरा भाजपा मंडल की विशेष बैठक अध्यक्ष सर्वदर्शन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देहरा के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह रवि भी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि देहरा से विजयी हुए आजाद विधायक होशियार सिंह को भाजपा का एसोसिएट मेंबर न बनाया जाए।
विज्ञापन

मंडल के समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रस्ताव की प्रतिलिपि भी भेजी गई है। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल देहरा की ओर से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करेगी। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में अपनी संपूर्ण आस्था प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में पार्टी और विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते रहें। रवि ने कहा कि उन्हें उम्मीद है की पार्टी के वरिष्ठ नेता देहरा भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजर अंदाज नहीं करेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जनता से मिले सहयोग पर आभार प्रकट करते हुए कहा की देहरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश चौहान, जिला भाजपा प्रवक्ता सपन सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीप डढवाल, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, राकेश राणा, विभिन्न् प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed