फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 rupees fee will not be charged for prescription in Palampur hospital

Kangra News: पालमपुर अस्पताल में नहीं लिया जाएगा पर्ची का 10 रुपये शुल्क

Sun, 06 Jul 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Jul 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
10 rupees fee will not be charged for prescription in Palampur hospital
आरकेएस की बैठक में भाग लेते विधायक आशीष बुटेल, महापौर गोपाल नाग और अन्य। -स्रोत : जागरुक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय नागरिक अस्पताल पालमपुर में रोगियों को राहत देने वाले कई फैसले लिए गए हैं। रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 1 करोड़ 61 लाख 23 हजार रुपये का बजट से पारित किया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि अस्पताल में पर्ची के 10 रुपये अब भी नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक आशीष बुटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लोगों को राहत देते हुए रोगी कल्याण समिति ने अस्पताल के किसी भी शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिलक बागड़ा ने अब तक हुए आय-व्यय का ब्यौरा बैठक में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में विभिन्न आवश्यक उपकरणों की खरीद, नई सुविधाएं और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को लेकर भी सहमति बनी है। विधायक आशीष बुटेल ने बताया कि अस्पताल में शीघ्र ही एमआरआई सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा दूसरा ऑपरेशन थियेटर भी कार्यशील किया जाएगा, जिसके लिए एनास्थीसिया वर्क स्टेशन मशीन लाई जाएगी। डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएनटी विभाग में सुधार के लिए अस्पताल में हेयरिंग मशीन और एक साउंडप्रूफ कमरा स्थापित किया जाएगा, जिससे सुनने में कठिनाई वाले रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बैठक में महापौर गोपाल नाग, वूल फेडरेशन निदेशक मंडल के सदस्य त्रिलोक चंद, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. चक्रवर्ती, पार्षद दिलबाग सिंह, समाजसेवी संजीव बाघला और आरकेएस के सदस्य सुरेंद्र सूद, गोपाल सूद, अजय सूद व आदित्य सलूजा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed