फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 Drug Traffickers Sent to Jail in Three Months

Kangra News: तीन माह में 10 नशा तस्करों को भेजा जेल, 2.5 करोड़ की संपत्ति होगी फ्रीज

Tue, 21 Apr 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 21 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
10 Drug Traffickers Sent to Jail in Three Months
धर्मशाला। पुलिस ने नशा माफिया की कमर तोड़ने के लिए उनके आर्थिक साम्राज्य पर सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। पिछले तीन महीनों के भीतर पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 नशा तस्करों को निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) में जेल भेजा है। साथ ही इन तस्करों द्वारा नशे के काले कारोबार से खड़ी की गई करीब 2.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कई तस्कर जेल से जमानत पर छूटने के बाद दोबारा उसी धंधे में शामिल हो जाते हैं। ऐसे नौ और तस्करों की सूची तैयार की गई है, जिन पर नशे के तीन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन आरोपियों की फाइल मंजूरी के लिए सक्षम प्राधिकरण को भेजी है। अनुमति मिलते ही इन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नियम के मुताबिक, 250 ग्राम चरस या 5 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद होने और तीन से ज्यादा केस होने पर यह सख्त कानून लागू किया जा रहा है। नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस उनके वित्त पोषण को निशाना बना रही है। चिह्नित की गई 2.5 करोड़ की संपत्तियों में से एक आरोपी की 1 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तस्करों की अवैध कमाई को अटैच कर उन्हें आर्थिक रूप से असहाय बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन माह में 10 आरोपियों को निवारक हिरासत में भेजा जा चुका है। साथ ही आरोपी तस्करों की लगभग 2.5 करोड़ की संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की है। -अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed