{"_id":"69ca6aa0beb24934d60caa63","slug":"10-discount-on-hrtc-volvo-buses-ends-from-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1037-226927-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एचआरटीसी की वोल्वो बसों में कल से 10 फीसदी छूट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एचआरटीसी की वोल्वो बसों में कल से 10 फीसदी छूट खत्म
Tue, 31 Mar 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी की वोल्वो बसें। फाइल फोटो
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की लग्जरी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को एक अप्रैल से किराये में छूट नहीं मिलेगी। निगम प्रबंधन ने 1 अप्रैल से अपनी एसी वोल्वो बसों में दी जाने वाली 10 फीसदी किराया छूट को बंद करने का निर्णय लिया है। पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही लिए गए इस फैसले का सीधा असर बाहरी राज्यों की ओर जाने वाले और हिमाचल आने वाले सैलानियों की जेब पर पड़ेगा।
निगम के अनुसार वोल्वो बसों में किराये की यह विशेष छूट केवल ऑफ सीजन (1 अक्तूबर से 31 मार्च) के दौरान ही दी जाती है। अब एक अप्रैल से 30 सितंबर तक यात्रियों को बिना किसी रियायत के पूरा किराया चुकाना होगा। इस अवधि में प्रदेश के प्रमुख शहरों से दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसे रूटों पर चलने वाली लग्जरी बसों में सफर महंगा हो जाएगा।
एचआरटीसी धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने कहा कि धर्मशाला से दिल्ली के बीच चलने वाली वोल्वो बस का किराया अब तक 10 फीसदी छूट के साथ 1457 रुपये लिया जा रहा था। मगर 1 अप्रैल से यात्रियों को इसके लिए 1619 रुपये चुकाने होंगे। इसी प्रकार मनाली, शिमला और चंबा से चलने वाली वोल्वो बसों के किराये में भी आनुपातिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।