फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 days left to apply for admission in JNV, only 20% registration

Kangra News: जेएनवी में दाखिले के लिए आवेदन को 10 दिन बचे, महज 20% ही पंजीकरण

Sat, 19 Jul 2025 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
10 days left to apply for admission in JNV, only 20% registration
धर्मशाला। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को समाप्त होने में अब महज 10 दिन ही शेष बचे हैं, लेकिन जिला शिक्षा विभाग कांगड़ा निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है। शिक्षा विभाग अभी तक 20 फीसदी विद्यार्थियों का पंजीकरण ही करवा पाया है। अपेक्षा के अनुरूप पंजीकरण न करवाने पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन ने कांगड़ा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को एक पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है।
विज्ञापन

जेएनवी समिति ने कहा है कि पिछले वर्ष जेएनवी में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले से कुल 8624 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इस बार 20 फीसदी वृद्धि के लक्ष्य के साथ जिले से 10,385 विद्यार्थियों का पंजीकरण जरूरी है, लेकिन जून माह से शुरू पंजीकरण प्रक्रिया के अंतर्गत शिक्षा विभाग अभी 18 जुलाई तक 2,105 विद्यार्थियों का ही पंजीकरण करवा पाया है। तय लक्ष्य से 8,280 विद्यार्थी कम पंजीकृत हुए हैं। कम पंजीकरण यह दर्शाता है कि जिला के खंड प्रभारी वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे। विद्यालय समिति ने आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के 100 फीसदी पंजीकरण के लिए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के साथ संपर्क और वर्चुअल माध्यम से बैठकों का आयोजन किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन

उधर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि जिला कांगड़ा में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बहुत कम पंजीकरण विद्यार्थियों का हुआ है। इच्छुक छात्र 29 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को होनी है। इस बारे में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed