{"_id":"682de74d6aeb3773750d1d26","slug":"kangra-himachal-agniveer-naveen-kumar-martyed-in-jammu-during-landslide-wedding-date-destiny-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Naveen Kumar: सितंबर में आऊंगा मां... शादी की तारीख पक्की कर लेना, लेकिन नियति को कुछ और था मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Naveen Kumar: सितंबर में आऊंगा मां... शादी की तारीख पक्की कर लेना, लेकिन नियति को कुछ और था मंजूर
Thu, 22 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अशोक चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।
अशोक चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 22 May 2025 05:00 AM IST
सार
Agniveer Naveen Kumar Martyr: कारगिल के द्रास सेक्टर में भूस्खलन से जान गंवाने वाले अग्निवीर जवान नवीन कुमार मां से सितंबर में छुट्टी लेकर आने की बात कह गए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
थुरल पंचायत के हलूं गांव के नवीन (File Photos)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां, अबकी बार छुट्टी में आऊंगा तो मेरे लिए लड़की देख लेना... शादी की तारीख पक्की कर लेना, अकेली रहती हो घर में। यह बात कारगिल के द्रास सेक्टर में भूस्खलन से जान गंवाने वाले अग्निवीर जवान नवीन कुमार ने अगस्त 2024 में ड्यूटी पर जाते वक्त अपनी मां अजुध्या देवी से कही थी।
विज्ञापन
थुरल पंचायत के हलूं गांव नवीन मां से सितंबर में छुट्टी लेकर आने की बात कह गए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस होनहार बेटे ने देश की सेवा करते-करते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जवान नवीन कुमार के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि नवीन के जाने के बाद अब घर में केवल उसकी मां अजुध्या देवी, दादा भूमि राम और दादी चंपा देवी हैं। पिता राजमल, जो खुद भारतीय सेना में 13 जैक में हवलदार थे, पांच वर्ष पूर्व दुनिया छोड़ गए थे। बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। बेसुध मां की आंखें आज भी रास्ते पर टिकी हैं कि उनका लाल कब लंबी छुट्टी लेकर आएगा। बहनोई मुनीष कुमार ने बताया कि नवीन कुमार ने सितंबर, 2025 को छुट्टी पर घर आना था और शादी के लिए लड़की देखने जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई और खेलों में रहते थे अव्वल
नवीन स्कूल और कॉलेज में बेहद प्रतिभाशाली थे। उनके सहपाठियों शिल्पा चौहान, दीक्षा, अनुष्का, दीपांशी, ईशा, साहिल, अर्चित और अभिषेक ने बताया कि वह पढ़ाई में तेज, व्यवहार में विनम्र और खेलों में शानदार थे। कबड्डी और बैडमिंटन में उसकी विशेष रुचि थी।

हलूं में मातम
थुरल के हलूं गांव में मातम का माहौल है। हर कोई स्तब्ध है कि जो बेटा घर की खुशियों की बात कर गया था, वह अब एक तिरंगे में लिपटा हुआ आएगा। विधायक विपिन परमार, कृषि बैंक चेयरमैन संजय सिंह चौहान, पंचायत प्रधान वंदना कायस्थ, जिला पार्षद राजेश धीमान और पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।