फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आज सम्मानित होंगे कांगड़ा के होनहार

आज सम्मानित होंगे कांगड़ा के होनहार

Thu, 22 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
आज सम्मानित होंगे कांगड़ा के होनहार
धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई की दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दैनिक समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ वीरवार को सम्मानित करेगा। नगर निगम धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। इसमें कांगड़ा जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के दसवीं और जमा दो के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से स्कूल के टॉप-5 बच्चों के नाम मंगवाए गए थे। इनमें से करीब डेढ़ सौ बच्चों के नाम सम्मानित करने के लिए चयनित किए गए हैं। चयनित बच्चों को वीरवार को कोतवाली बाजार स्थित सामुदायिक भवन में सुबह दस बजे से अपना पंजीकरण करवाना होगा। ‘अमर उजाला’ और एपी गोयल विश्वविद्यालय शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम का मकसद जिले के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed