फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बादल फटने के पीड़ितों का नहीं हुआ पुनर्वास

बादल फटने के पीड़ितों का नहीं हुआ पुनर्वास

Wed, 28 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बादल फटने के पीड़ितों का नहीं हुआ पुनर्वास
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में पांच अगस्त 2013 में बादल फटने की घटना में बेघर हुए लोगों का आज तक सरकार पुनर्वास नहीं करवा पाई है। 5 अगस्त की रात को फटने से 4 परिवारों के घर तबाह हो गए थे। उन परिवारों को आज तक सरकार जमीन मुहैया नहीं करवा सकी है। पीड़ित परिवार सरकार के दरबार में कई बार गुहार ला चुके हैं, लेकिन सरकार ने उनकी कोई बात आज तक नहीं सुनी। घटना में बेघर हुए हंसराज ने बताया सरकार के दरबार में कई बार दस्तक दी, लेकिन आज तक कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय जयसिंहपुर में आरटीआई के जरिये सूचना मांगी कि आज तक उसे जगह क्यों नहीं मिली, लेकिन एसडीएम कार्यालय से आरटीआई का उत्तर ही नहीं मिला। हंसराज ने कहा कि एक गरीब आदमी जो बेघर हुआ है वह न्याय मांगने के लिए कहां पर जाए। उधर, एसडीएम कृष्ण चंद जयसिंहपुर ने बताया कि प्रभावित परिवारों को गंदड़ मरेरा में जगह अलॉट कर दी है, लेकिन ये लोग जयसिंहपुर के आसपास जगह ढूंढ रहे हैं, जो उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed