फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said There is factionalism and tussle among the ministers in the Congress government

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के बीच गुटबाजी और खींचतान

Mon, 05 May 2025 05:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 May 2025 05:31 PM IST
सार

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में पार्टी अध्यक्ष के सामने जो कुछ हुआ और आए दिन कांग्रेस के नेता संगठन, सरकार के बारे में नए-नए बयान दे रहे हैं, इससे साफ है कि सरकार और कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jairam Thakur said There is factionalism and tussle among the ministers in the Congress government
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब जगजाहिर हो गया है। एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी अब लड़ाई–झगड़े तक पहुंच गई है। मंडी में सोमवार को जारी बयान में जयराम ने कहा कि बिलासपुर में पार्टी अध्यक्ष के सामने जो कुछ हुआ और आए दिन कांग्रेस के नेता संगठन, सरकार के बारे में नए-नए बयान दे रहे हैं, इससे साफ है कि सरकार और कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार में मंत्रियों के बीच जबरदस्त गुटबाजी और खींचतान चल रही है। उपमुख्यमंत्री ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बातें कर रहे हैं और एक मंत्री उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं। दोनों तरफ से बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। डराने, धमकाने और साजिश की बातें हो रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन किसको डरा–धमका रहा है। सरकार की इस गुटबाजी और आपसी लड़ाई का नुकसान प्रदेश की जनता को हो रहा है। विकास प्रभावित हो रहा है। मंत्री अपने ऑफिस में नहीं बैठ रहे हैं। एक-दूसरे के बीच बातचीत तक बंद है। कहा कि दो साल के कार्यकाल में ही सुक्खू सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री अपने-अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि सरकार में बैठे लोगों को प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित की बजाय अपने हितों की चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed