फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Even after two years the government has nothing to tell in the name of achievements

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- दो साल के बाद भी सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर बताने को कुछ भी नहीं

Mon, 10 Mar 2025 08:04 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास दो साल के कार्यकाल के बाद भी बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए वह राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से भी झूठ बोल रही है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Even after two years the government has nothing to tell in the name of achievements
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास दो साल के कार्यकाल के बाद भी बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए वह राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से भी झूठ बोल रही है। सरकार के पास केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के साथ-साथ पूर्व सरकार द्वारा किए गए काम ही हैं जिसके बारे में वह बात कर सकती है। इसके बाद भी केंद्र सरकार के प्रति आभार का एक शब्द भी नहीं बोलता है उल्टा सहयोग न देने का ही आरोप लगाती है। प्रदेश में बुर्जुगों को मिलने वाली पेंशन भी छह महीनें से नहीं आई है। प्रदेश में आज तक ऐसा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार के बजट अभिभाषण में ऐसे–ऐसे दावे किए गए कि जिसे मैं सुनकर मैं भी चौंक गया। सरकार कहती है कि प्रदेश में 69 स्वास्थ्य संस्थाओं को आदर्श चिकित्सा संस्थान बना दिए गए हैं और उसमें विशेषज्ञों की टीम के साथ अत्याधुनिक एमआरआई मशीनें भी लगाई गई है। मैं भी एक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं मुझे तो अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई संस्थान नजर नहीं आया। हमारे बाकी भी विधायक है सबका यही कहना है। स्वास्थ्य सेवा जिससे हर दिन आम आदमी दो चार होता है उसके बारे में भी इतना बड़ा झूठ सरकार द्वारा बोला जा रहा है। आईजीएमसी की हालत क्या है? प्रदेश के बाकी के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की हालत क्या है? पूरा प्रदेश देख रहा है। इसके बाद भी सरकार बड़ी साफगोई से झूठ पर झूठ बोले जा रही है। 

सरकार कह रही है कि उसने पूरी कर दी हैं। यह भी एक और बड़ा झूठ है। प्रदेश की मात्र 30 हजार महिलाओं को मात्र एक बार सम्मान निधि दी गई है जबकि पात्र महिलाओं की संख्या  23 लाख से अधिक हैं। आज प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 10 लाख से ज्यादा आवेदन धूल फांक रहे हैं। स्वरोजगार के नाम पर मात्र सरकार सवा दो करोड़ रुपए इतने बड़े प्रदेश में खर्च कर पाई है।हर दिन कोई न कोई शिक्षा संस्थान समेत अन्य संस्थान बंद हो रहे हैं। अपराध चरम पर है नशा माफिया बेकाबू है इसके बाद भी सरकार कह रही है कि सब कुछ बहुत बढ़िया है। यह सरकार की संवेदनहीनता है। सरकार झूठ बोलने से बाज आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed