फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   It is important news for those students, who interested to join police department

पुलिस में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए जरूरी है ये खबर

Thu, 15 Aug 2013 12:12 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
It is important  news for those students, who interested to join police department

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में मेडिकल टेस्ट के नियम बदल दिए गए हैं। गृह विभाग ने पंजाब पुलिस एक्ट के नियमों में संशोधन किया है। ये नियम हिमाचल सरकार ने खुद बनाए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पी. मित्रा की ओर से इस बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेशों के अनुरूप और कुछ अन्य संशोधनों को शामिल करने के लिए ये बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती में पहले फिजिकल फिटनेस रिपोर्ट लगती थी। इसके अलावा कुछ सामान्य टेस्ट होते थे, लेकिन अब अभ्यर्थियों को विस्तृत स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियमों के तहत कलर ब्लाइंडनेस, यूरिन, हार्ट, सर्जिकल टेस्ट, नाक और त्वचा संबंधी जांच भी होगी। महिला अभ्यर्थियों का गायनी टेस्ट होगा। पुलिस भर्ती में पहले ये टेस्ट नहीं होते थे। जो होते थे वे एक साथ होते थे, लेकिन अब सभी टेस्ट अलग-अलग और विस्तृत होंगे।  
---
तुरंत प्रभाव से लागू होंगे नियम
शिमला। प्रदेश भर में जिला स्तर पर 800 पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। इनमें 200 महिला कांस्टेबल, 600 पुरुषों की भर्तियां शामिल हैं। वर्तमान में चल रही इन भर्तियों में भी नए नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। सरकार ने इन नियमों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं।



भर्ती के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट के नियमों में परिवर्तन किया गया है। अब कई तरह के मेडिकल टेस्ट होंगे, पहले कुछ ही टेस्ट हुआ करते थे। बदले नियम तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
- एसआर ओझा, आईजी वेलफेयर एवं प्रवक्ता हिमाचल पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed